फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया, मकसूदापुर मिल के सभी सेंटरों पर खरीद बंद

Tue, 17 Mar 2015 11:29 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की कमी होने के बाद पलिया, मकसूदापुर ने क्षेत्र के सभी सेंटरों को बंद कर दिया है। वहीं बरखेड़ा चीनी मिल ने चार खरीद केंद्रों पर गन्ना न मिलने के कारण बंद कर दी है।
विज्ञापन


पूरनपुर चीनी मिल ने परसादपुर एट और पचपेड़ा गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। दोनों क्रयकेंद्रों केऐसे गन्ना किसान जिनके पास अभी गन्ना अवशेष हैं। उन्हें उदयकरनपुर सेंटर से जोड़ दिया गया है। 

क्षेत्र में गन्ने की अधिकता होने के कारण सात चीनी मिलों को गन्ना सेंटर आवंटित होते हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव देव सिंह राना ने बताया कि सेंटरों पर गन्ना न आने के कारण पलिया चीनी मिल ने नजीरगंज के दो, मनहरिया, कुर्रैया, फत्तेपुर, महुआगुंदे और गढ़वाखेड़ा सेंटरों पर खरीद बंद कर दी है। मकसूदापुर चीनी मिल के कालाबोझ ए और बी, कनपारा, दिलीपपुर इटौरिया, शहबाजपुर खरीद केंद्र भी बंद हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले की बरखेड़ा चीनी मिल ने शाहगढ़ बी, भैरो, बराही और माधोटांडा व पूरनपुर चीनी मिल ने परसादपुर एट पचपेड़ा गन्ना खरीद केंद्र पर तौल बंद कर दी है। पूरनपर के बंद सेंटरों पर जिन किसानों का गन्ना अवशेष बचा है। वह अब उदयकरनपुर सेंटर पर अपना गन्ना तुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें