फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: काम छोड़कर गए ठेकेदार पर विभाग ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां ओवरब्रिज की एप्रोच रोड का ठेका होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू किया। इसके बाद वह काम बंदकर नदारद हो गया। इससे लोगों को परेशानी होने लगी। अब चार दिन बाद शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने ठेकेदार पर काम जल्द शुल्क करने को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ठेकेदार को फोन कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं दो दिन में काम आरंभ न होने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नौगवां ओवरब्रिज के नीचे एप्रोच रोड काफी खस्ताहाल हो गई थी। पूरी रोड पर गड्ढों के अलावा कुछ भी शेष नहीं बचा था। इसको लेकर लोनिवि की ओर से पिछले साल प्रस्ताव भेजा गया। प्रस्ताव पर सहमति के बाद करीब दो करोड़ रुपये मंजूर हुए।
इससे 1.90 किलोमीटर रोड का काम होना था। पूरी प्रक्रिया होने के बाद ठेकेदार की ओर से करीब पांच माह पहले काम को शुरू करा दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने काम की शुरुआत करते हुए सड़क की खोदाई कराते हुए किनारे से पत्थर डलवा दिए।
विज्ञापन

बाद में काम शुरू होने के बाद चौथे दिन से काम बंद कर दिया और नदारद हो गया। इसके बाद विभाग की ओर से कई नोटिस भेजे गए और फोन किए गए। बावजूद इसके ठेकेदार ने यहां आकर काम शुरू नहीं कराया। अब जब चार दिन बाद कांवड़ियों के आने का क्रम शुरू होगा तो विभाग नींद से जागा है और ठेकेदार से बात की गई है।
उसे नोटिस भी भेजा गया है, इसमें दो दिन में काम शुरू नहीं करने पर काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई हैं। अब देखना है कि कांवड़ यात्रा से पहले नौगवां चौराहा के गड्ढे ठीक हो पाते हैं या नहीं।
सहायक अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि ठेकेदार से बात हुई है। दो दिन में यहां आकर काम शुरू कराने की बात कही है। यदि नहीं आता है तो उसे काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें