बीसलपुर हाइवे पर देर रात बेहोशी की हालत में मिले मोहल्ला जोशी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय रामनाथ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस और उसके घरवालों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। नशे के कारण ही हालत बिगड़ने पर मौत हुई है।
आसाम पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदैरिया ने बताया कि सोमवार की रात मोहल्ला जोशी कॉलोनी निवासी रामनाथ बेहोशी की हालत में मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त भाई रामसहाय ने जिला अस्पताल पहुंचकर की है।
पुलिस के मुताबिक रामनाथ नशेड़ी प्रवृति का था। स्मैक का आदी होने के कारण उसने अपनी जमीन आदि भी बेच दी थी। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ करीब 15 सालों से मायके में रह रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों को सौप दिया है।