सात नवंबर को होने वाले प्रगतिशील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। छह पदों पर एकल उम्मीदवारों के नामांकन के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुनीश जायसवाल, रंजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल यादव, प्रमोद गंगवार, उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव और महासचिव पद के लिए संतोष कुमार, उमेश चंद्र शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने यह भी बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और ऑडीटर पदों के लिए क्रमश: विवेक सक्सेना, आदित्य यादव, मुकेश गुप्ता, राजगोपाल, मनोज सिंह और प्रेमपाल गंगवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उनके एकल नामांकन के कारण उन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नामांकन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी (प्रथम) अभिषेक गंगवार, सहायक चुनाव अधिकारी (द्वितीय) अनिल मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी (तृतीय) नंदराम गंगवार और सहायक चुनाव अधिकारी (चतुर्थ) विमल मिश्रा ने स्वीकार किए।