फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर युवक का शव गांव से 100 मीटर दूर मिला, पिता को जहर देकर हत्या किए जाने का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से निकले 28 वर्षीय मजदूर महेंद्र पाल का शव गांव से बाहर 100 मीटर की दूरी पर शनिवार रात सड़क के किनारे पड़ा मिला। पिता ने शराब में जहर देकर हत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त किया है। पुलिस ने मौत का कारण पता करने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी माखन लाल ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र महेंद्र पाल शनिवार शाम को घर से निकला था। आशंका जताई कि उसको किसी ने शराब में जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गांव से बाहर सड़क किनारे पड़ा शनिवार को रात मिला। पुलिस ने परिवार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रविवार को हो गया है पर रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस के अनुसार युवक बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि परिजन ने पुलिस को बीमारी से मौत होना बताया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराने का आग्रह भी किया था। बीमारी से मौत हुई है? या कोई और वजह है? पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें