फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले जाए गए युवक की पांच घंटे बाद असम हाईवे पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से बुलाकर ले जाया गया युवक पांच घंटे बाद असम हाईवे पर बेहोशी की हालत में मिला। सीएचसी में युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है, रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे असम हाईवे के घुंघचाई चौराहा के पास एक झोपड़ीनुमा तिरपाल के नीचे युवक के बेहोशी में पड़े होने की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को सीएचसी लाई। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त माधोटांडा थाना के गांव संडई निवासी दिनेश कुमार (30) के रूप में हुई। सीएचसी पहुंची दिनेश की मां अर्चना ने बताया कि दिनेश कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों के साथ मजदूरी करने हरियाणा गया था। हरियाणा से उसका पुत्र और अन्य लोग लौट आए मगर साथ गया एक युवक नहीं लौटा। युवक के परिजन उसको लाकर देने और तलाश कराने का दबाव दिनेश पर बना रहे थे।
आरोप लगाया कि शनिवार सुबह यह लोग उसके घर पहुंचे। पांच लोग उसके पुत्र को युवक की तलाश कराने के नाम पर साथ ले गए। तब उन्होंने दिनेश को चाय पिलाकर उन लोगों के साथ भेजा था। दोपहर तीन बजे दिनेश की मौत की सूचना मिली। अर्चना ने बताया कि गांव का जो युवक हरियाणा में गायब हुआ, उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। कई बार उसकी पहले भी हालत खराब हुई थी। उनका पुत्र उसे हरियाणा नहीं ले गया पर युवक के परिवारवाले उसे लाकर देने का दबाव उसके पुत्र पर बना रहे थे। उसे पुलिस से पकड़वाने की कई बार धमकी दी। पुलिस शनिवार को उनके पुत्र को पूछने को उसके घर पहुंची थी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दिनेश के पास से विषाक्त पदार्थ की दो पुड़िया और शराब का पौआ मिला है। युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत पर उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें