पूरनपुर। गांव धर्मापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए कार्यक्रम में नर्तकियों ने जमकर ठुमके लगाए। तीन दिन पहले हुए कार्यक्रम का वीडियो कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। इसकी भनक पुलिस को तक नहीं लग पाई।
गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेला लगा था। मेला दो दिन पहले समाप्त हो गया। मेला में बाहर से बुलाई गई नर्तकियों ने जमकर डांस किया। नर्तकियों का डांस देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ भी उमड़ी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में नर्तकियों का डांस नहीं हुआ। युवकों ने महिलाओं की वेषभूषा में डांस किया। संवाद