फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रमदान कर पुलिया की दुरुस्त, आवागमन शुरू

विज्ञापन
गांव जगतपुर को जाने वाले रास्ते पर टूटी पुलिया पर श्रमदान करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव शीतलपुर से सटे टाइगर रिजर्व जंगल की ओर जाने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी आ जाने से जगतपुर चेकपोस्ट की पुलिया कट गई थी। इससे आवागमन ठप हो गया थाा।
विज्ञापन

खन्नौत नदी में आई बाढ़ से पुलिया चार दिन पूर्व कट गई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने श्रमदान से पुलिया का पाइप सही कर उसके ऊपर मिट्टी डालकर रास्ता शुरू करा दिया। जंगल के पार रहने वाले करीब 15 परिवारों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। टाइगर रिजर्व एरिया होने के कारण ग्रामीणों को आज तक पक्की सड़क नहीं मिल सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें