खेत पर पराली जलने की सूचना पर पहुंचा राजस्व कर्मी व मौजूद किसान।स्रोत:किसान
पीलीभीत। खेत पर पराली जलाने की सेटेलाइट से ओर से मिल रही सूचनाओं पर किसानों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसी ही एक और गलत सूचना का खुलासा हुआ है। जहां पर पराली जलने की सूचना दी गई वहां पर धान की फसल ठीकठाक थी। बता दें कि दो दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
सेटेलाइट से सूचना मिली कि तहसील पूरनपुर के गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर के रहने वाले किसान जगविंदर सिंह के खेत में पराली जलाई जा रही है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
जब सूचना के आधार पर जब गाटा संख्या 147 को देखा गया तो वहां पर धान की फसल ठीकठाक थी। इसके बाद टीम वहां किसानों से वार्ता कर लौट गई। बता दें कि दो दिन पहले भी कलीनगर तहसील क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया था। इस संबंध में भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत कहलो ने गलत सूचनाओं पर सवार उठाया है।
..