फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रीवैंप योजना के तहत अब तक 15 फीसदी भी नहीं हुआ कार्य

विज्ञापन
पीलीभीत की नीबू मंडी के पास झुका बिजली का खंभा।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए भले ही 480 करोड़ की रीवैंप योजना के तहत कार्य चल रहे हों, लेकिन अब तक व्यवस्था में थोड़ा भी सुधार नहीं हो पाया है। वजह, अब तक सिर्फ 15 फीसदी कार्य होना है। इसके विपरीत ऊर्जा निगम के अधिकारी 50 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा करते हैं।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पिछले साल नवंबर माह में रीवैंप योजना शुरू की गई। इसके तहत जिले में जर्जर खंभों को चिह्नित कर उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने थे। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ नए फीडरों का निर्माण भी किया जाना था।
बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सुस्ती के कारण अब तक सिर्फ जर्जर खंभों को चिह्नित किया जा सका तो अन्य कार्यों को कराए जाने की गति काफी धीमी रही। इसका ही नतीजा रहा कि सिर्फ 15 फीसदी काम ही हो सका। जबकि अधिकारियों का दावा रहा कि 50 फीसदी कार्य करा दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि योजना के तहत सभी कार्यों को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है, जो फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। इस समय भी जिले में टुकड़ों में की जा रही कटौती के चलते करीब 16 घंटे ही बिजली बमुश्किल मिल पा रही है।

रोजाना आठ से नौ घंटों की अघोषित कटौती को जनता झेल रही है। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं केबल जलकर टूट रहे हैं। इसके अलावा कई बार जर्जर खंभे गिरने से हादसे भी होते हैं। पिछले एक महीने की ही बात करें तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 20 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं तो 30 स्थानों पर केबल जली हैं।


योजना के तहत यह है लक्ष्य
रीवैंप योजना के तहत जिले में दो नए उपकेंद्र स्थापित किए जाने हैं। इसमें एक शहर में स्थापित किया जाएगा। जबकि दूसरा बिठौरा कला में स्थापित किया जाना है। वहीं जिले में क्षमता वृद्धि के लिए 947 ट्रांसफार्मरों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो अब लगाए जाएंगे। नए सिरे से 906 किमी तक एलटी केबल को बिछाने का लक्ष्य भी रखा गया है यह कार्य अगले माह शुरू होगा।
-
शुक्रवार रात भी हुई बिजली कटौती

शहर में शुक्रवार की रात में भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। रेलवे कॉलोनी, सिविल लाइंस, आवास विकास, जाटों वाला चौराहा, अशोक कॉलोनी और शनिवार को दिनभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन




रीवैंप योजना के तहत कार्य जारी है। जिले में करीब 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। मार्च तक शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-पंकज कुमार भारती, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम

पीलीभीत की नीबू मंडी के पास झुका बिजली का खंभा।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें