बरखेड़ा। गांव परेवा अनूप निवासी महेश बाबू के घर में घुसे बदमाशों ने आहट पर जागी उनकी बहू की गर्दन पर चाकू रख दिया। धमकाकर चुप कराया और 14 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
गृहस्वामी महेश बाबू ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे उनके दूसरे घर में चोरों ने घुसकर कमरे में रखी अलमारी व संदूक में रखे 14 हजार रुपये, सोने के दो हार, दो टीके, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ सोने के कुंडल, दो बेसर, चांदी की तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी चांदी के बिछुआ, दो चांदी के हाथ फूल चुरा लिए।
आहट पर कमरे में सो रही पुत्रवधू मोहिनी पत्नी विशाल जैसे ही उठी तो चोर ने चाकू गर्दन पर रखकर चीखने को मना कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब तक उसे होश आया, चोर जा चुके थे। तब पुत्रवधू ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। गृहस्वामी का कहना है कि चोर गांव के बाहर दो हवाई फायर करते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर रात एक बजे पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि करीब तीन लाख की चोरी की तहरीर प्राप्त हुई हैं। जांच की जा रही है। संवाद