फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापारी की हत्या मामले में पेशेवर सुपारी किलर माने जा रहे बदमाश

विज्ञापन
वारदात के बाद गिरे दुकानों के शटर।
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा के बमरोली तिराहे पर जिस तरीके से बदमाशों ने गोलीकांड को अंजाम दिया, उससे यही लग रहा है कि यह पेशेवर सुपारी किलर हो सकते हैं। क्योंकि बदमाशों ने साइकिल दुकान में पहुंचते ही पंकज कटियार से सबसे पहले यही कहा कि लड़की से छेड़खानी करते हो।
विज्ञापन

इससे माना जा रहा है कि हत्यारे भाड़े के हो सकते हैं और पंकज को ही मारने आए होंगे, लेकिन बीच-बचाव करने और एक बदमाश को पकड़ने पर कपड़ा व्यवसायी पप्पू गुप्ता को गोली मार दी, जबकि पहले बदमाशों ने पंकज पर भी गोली चलाई थी। जो भी हो, इस वारदात ने बिलसंडा नगर में दहशत फैला दी। व्यापारी बहुत डरे हुए हैं, तिराहे पर ज्यादातर दुकानें डर की वजह से बंद हो गई।

पप्पू गुप्ता के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। बमरोली तिराहे के आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। पुलिस कई पहलुओं को एक साथ जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने साइकिल दुकान में लगे कैमरे से फुटेज निकाली है। उसी से बदमाशों की पहचान करने में लगी है। पीलीभीत और शाहजहांपुर की सीमा पर आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की , लेकिन तीन बाइकों से भागे बदमाशों का सुराग नहीं लगा। इधर, पीड़ित पंकज कटियार ने बताया कि अचानक बदमाश उसकी दुकान पर आ धमके। आते ही कहने लगे कि तुम लड़की को छेड़ते ह। मैंने कहा कि अभी मैं दुकान पर आया हूं। इसके बादतमंचे की बट से प्रहार किया, फिर गोली चलाई।
विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव मिश्र ने बताया कि सीसी कैमरों से फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। घटना के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। संवाद

एसओजी-सर्विलांस भी जुटी

बिलसंडा थाने में बृहस्पतिवार की देर रात करेली व बरखेड़ा थाने की पुलिस भी वारदात के अनावरण में सहयोग करने पहुंची है। इसके साथ एसओजी व सर्विलांस टीम भी जुटी है। सर्विलांस टीम घटना के समय से एक घंटे पहले और एक घंटे के बाद बमरोली तिराहे के आसपास एक्टिव नंबरों की पड़ताल में जुटी है। एसओजी ने एक दर्जन से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली है।

पप्पू के तीन संतान, बाइक एजेंसी पर करते हैं काम

मृतक पप्पू गुप्ता की पत्नी अनीता और उनके तीन संतानें हैं। इसमें उनकी बेटी रिया की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा श्यामू गुप्ता और छोटा बेटा अंशु है। दोनों बेटे नगर की एक बाइक एजेंसी पर कार्यरत हैं। उनके पास ढाई एकड़ जमीन है। छवि साफ सुधरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें