फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुठभेड़ में पकड़े गए महिला से लूट करने वाले बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव धनगवा से बिचपुरी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुखबिर से गांव धनगवा और बिचपुरी मार्ग पर तीन बदमाशाें द्वारा लूट की योजना बनाने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस और एसओजी ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जिला शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव प्रहलादपुर निवासी जगपाल के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुठभेड़ के दौरान थाना तिलहर के गांव प्रहलादपुर निवासी रूपराम और हीरालाल को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में सिपाही रोहित सिरोही भी घायल हुए। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, तीन कारतूस व बाइक बरामद की है। पूछताछ में बदमाशों ने आठ मार्च को बिलसंडा के गौहनिया क्रशर के समीप महिला के साथ लूट की घटना को भी कबूला। चिकित्सीय परीक्षण के बाद बदमाशों को जेल भेजा जाएगा। सीओ बीसलपुर विशाल चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गोली लगी है। पूछताछ में महिला से लूट की बात भी स्वीकारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें