अंडरपास में निरीक्षण करती नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल । स्रोत - स्वयं
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे नौगवां अंडरपास में सफाई कार्य का पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। साफ-सफाई के बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत वॉल पेंटिंग का काम शुरू कराया गया।
पालिकाध्यक्ष ने शहर में निर्माणाधीन नालों का भी निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने नौगवां रेलवे अंडरपास पर पहुंचकर वॉल पेंटिंग काम का जायजा लिया। इसके बाद छतरी चौराहा से लेकर शिव शक्ति बारात घर तक निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। नाला निर्माण में गुणवत्ता को लेकर निर्देश दिए। संवाद