फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट पहुंचे वीएम सिंह, गैर जमानती वारंट वापस

Wed, 08 Apr 2015 10:54 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पुराने गेहूं खरीद आंदोलन के मामले में गैरजमानती वारंट की जानकारी पर पूर्व विधायक एवं किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह बुधवार को अदालत पहुंचे। वहां उन्होंने सीजेएम अब्दुल कयूम की कोर्ट में हाजिर होकर अपना वारंट वापस कराया।
विज्ञापन

किसान नेता वीएम सिंह ने कचहरी पर 13 अप्रैल 2009 को सरकारी गेहूं खरीद नीति का विरोध करते हुए आंदोलन किया था। उस समय लोकसभा चुनाव चल रहे थे और धारा 144 लगी हुई थी। कचहरी में धरना प्रदर्शन करने पर पुलिस ने वीएम सिंह सहित 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में भेजी थी।
अदालत में हाजिर न होने पर उनका गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसकी जानकारी होने पर वीएम सिंह बुधवार को सीजेएम अब्दुल कयूम के कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने अपना वारंट वापस कराने की अर्जी दी। जिस पर सीजेएम ने 20 हजार के निजी मुचलके पर उनका प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया। इस केस में जिला पंचायत सदस्य गयासुद्दीन भी आरोपी हैं। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल 2015 लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें