पिछले दिनों डीएम ने पर्ची डालकर जिले के सभी वीडीओ के ब्लाक और पंचायत क्षेत्र बदल दिए थे। इसके बाद एक वीडीओ द्वारा स्टे ले लिया गया। इस स्टे की आड़ में अब दस वीडीओ के तैनाती स्थल बदल दिए गए हैं। इस बदली से अन्य वीडीओ भी अपनी बदली कराकर डीएम के आदेशों को धता बताने के प्रयास में लग गए हैं।
जिले में वीडीओ की कमी है। इसके चलते अधिकांश वीडीओ एक ही ब्लाक और ग्राम पंचायतों में वर्षों से जमे थे। इस पर पिछले दिनों डीएम ने पहले पर्ची डालकर सभी के ब्लाक और ग्राम पंचायत क्षेत्र बदल दिए थे, जिसे बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासनिक आधार पर पुन: जारी किया गया था। डीएम के इस स्थानांतरण के खिलाफ ग्राम पंचायत अंगनलाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने उसे पूर्व तैनाती पर रहने का स्टे दे दिया। इसका आदेश आने पर डीएम ने उसकी अमरिया ब्लाक में की गई तैनाती रद्द कर पुन: मरौरी वापस कर दिया। साथ ही इसकी आड़ में दस अन्य वीडीओ का स्थानांतरण भी कर दिया गया। सूत्रों की मानें अभी और भी स्थानांतरण किए जा सकते हैं इसके लिए वीडीओ अपना जुगाड़ भिड़ाने में जुट गए हैं।
वीडीओ पूर्व तैनाती नई तैनाती
पीएन पांडे भिकारीपुर अमरिया
पकज शर्मा अमरिया भिकारीपुर
महेश पाल जोगीठेर सुहास
भगवतसरन सुहास जोगीठेर
यतेंद्र कुमार सरदारनगर दियोरनिया
अमित श्रीवास्तव दियोरनिया सरदारनगर
सुरेंद्र सिंह परसिया रसियाखानपुर
लालबहादुर मौर्य रसियाखानपुर परसिया
प्रेमशंकर पौटाकलां रूपपुर कमालू
रामप्रकाश गंगवार रूपपुर कमालू पौटाकलां
एक वीडीओ द्वारा स्टे लेने एवं एक के बरेली स्थानांतरण के कारण कुछ वीडीओ की बदली करनी पड़ी है शेष किसी भी वीडीओ की तैनाती यथावत रखी गई है।
- देवेंद्र कुमार, डीपीआरओ