फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंपती ने जालसाज को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने कराया बंधनमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया के एक दंपती ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 20 हजार झटकने वाले जालसाज को बृहस्पतिवार को नगर के रामलीला मैदान में खंभे से बांधकर पीटा। जानकार पर पुलिस ने आरोपी को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव परसिया की एक महिला ने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक जालसाज ने बेसिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे लगभग दो माह पूर्व 20 हजार रुपये ले लिए थे। उसके बाद जालसाज ने न ही उनकी नौकरी लगवाई और न ही उनके पैसे वापस किए।
विवाहिता और उसका पति जब बार-बार फोन पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगा, तब जालसाज ने उनका फोन ब्लॉक कर दिया। जालसाज ने दंपती को अपना जो पता बताया था, वह भी फर्जी निकला। बृहस्पतिवार को दोपहर महिला नगर के रामलीला मैदान में किसी काम से आई थी। वहां अचानक जालसाज दिखाई पड़ गया।
विज्ञापन

जालसाज रामलीला मैदान में अपनी ई-रिक्शा से सवारी छोड़ने आया था। विवाहिता ने फोन पर अपने पति को पूरे मामले की जानकारी देकर तत्काल रामलीला मैदान में आने के लिए कहा। उसके बाद विवाहिता ने जालसाज के पास जाकर उससे बातें शुरू कर दीं। कुछ ही देर में महिला का पति आ गया।
उसके बाद दंपती ने जालसाज को पकड़कर रामलीला मैदान में पेड़ के नीचे स्थित लोहे के छोटे खंभे से चुनरी से बांध दिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। आरोप है कि दपंती की खूब पिटाई लगाई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे से बंधे जालसाज को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। इधर, कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें