फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंपती ने पीया जहर, एसडीएम बीसलपुर व बरखेड़ा चेयरमैन पर लगाए आरोप

Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा निवासी एक दंपती ने बृहस्पतिवार सुबह जहर पी लिया। इससे पहले पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें एसडीएम बीसलपुर, नगर पंचायत चेयरमैन बरखेड़ा और एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सीओ बीसलपुर और सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति को परखा। बरखेड़ा निवासी इसरार और उसकी पत्नी मिराज के वायरल वीडियो में इसरार कहते है कि मैं और मेरी पत्नी आज इतने मजबूर हो गए हैं कि हम दोनों जहर पीने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम बीसलपुर, बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन और ठेकेदार मोइन ने इतना परेशान किया है कि यह कदम उठाना पड़ा।
वीडियो में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत बरखेड़ा में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया था। इसी को लेकर इन लोगों ने 19 मई की रात बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

कई अन्य तरह से भी परेशान किया गया। वीडियो में पति-पत्नी जहर पीते भी दिखते हैं।
वीडियो वायरल हुआ तो परिजन और सगे संबंधियों को जानकारी मिली। आनन-फानन में दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और जरूरी उपचार किया। सीएमओ के अनुसार विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य है। वहीं जानकारी पर सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर दंपती से जानकारी जुटाई।
सीओ ने बताया कि दंपती के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर वीडियो बनाने का मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल पहुंचकर स्थिति को परखा गया।
दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने वाले व्यक्ति पर पूर्व में कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे। इसकी बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें