बीसलपुर। सहकारिता विभाग के बकाया वसूली अभियान के तहत 25 करोड़ के विपरीत 20 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। सबसे अच्छी वसूली पकड़िया मंगली साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने की है। वसूली के मामले में चुर्रासकतपुर और परेवा किशनी के कर्मचारी काफी फिसड्डी रहे हैं।
सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि पहली मई से 30 जून तक विशेष वसूली अभियान चला था। इस अभियान के तहत 25 करोड़ के विपरीत 20 करोड़ की वसूली हो गई है। पकड़िया मंगली साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने 100 प्रतिशत वसूली कर ब्लॉक में पहला स्थान प्राप्त किया है।
जसोली, खांडेपुर, अमृता खास और नवदिया रोहनिया समिति ने 90 फीसदी, रसायााखानपुर समिति ने 70 फीसदी और चुटकुना समिति ने 80 फीसदी वसूली की है। ग्यासपुर समिति ने 75 फीसदी वसूली की है। परेवा किशनी समिति और चुर्रासकतपुर समिति केे कर्मचारियों ने केवल 65-65 फीसदी वसूली की है।