फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना टिकट यात्रा कराने वाली महिला परिचालक की संविदा समाप्त होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में नवनियुक्त महिला परिचालक की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। चेकिंग के दौरान महिला परिचालक की लापरवाही सामने पर विभागीय अफसरों ने कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

पीलीभीत रोडवेज बस डिपो पर हाल ही में करीब 38 महिला परिचालकों की नियुक्ति हुई थी। इन महिला परिचालकों का मार्ग भी निर्धारित कर दिया गया। इन्हीं में से एक महिला परिचालक ज्योति राठौर बृहस्पतिवार को पीलीभीत डिपो की बस बरेली होते हुए बंडा लेकर गईं। बंडा से सेटेलाइट बस अड्डा आते समय महिला परिचालक ने एक यात्री का टिकट नहीं बनाया। चेकिंग के दौरान महिला परिचालक को चेतावनी जारी की गई।
इसके बाद शाम को यही बस लेकर सेटेलाइट बस अड्डे से वह पीलीभीत लौट रहीं थीं। इस दौरान बरेली-पीलीभीत मार्ग पर बरेली नवाबगंज के बीच एटीआई सलमान चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सामने आया कि महिला परिचालक ज्योति राठौर ने फिर चार अन्य यात्रियों का टिकट नहीं बनाया था।
विज्ञापन

एक दिन में पांच यात्रियों का टिकट न बनाए जाने की लापरवाही सामने आने पर अफसरों ने महिला परिचालक की संविदा समाप्त किए जाने की संस्तुति विभागीय अफसरों से की है।

चेकिंग के दौरान महिला परिचालक ज्योति राठौर बिना टिकट बनाए ही यात्रियों को यात्रा कराते मिलीं। यह घोर लापरवाही का मामला है। इस पर महिला परिचालक की सेवाएं समाप्त कराए जाने की संस्तुति की गई है। - विपुल पाराशर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें