फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा मार्ग का निर्माण आज से होगा शुरू  

Sun, 01 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
न‌िर्माण - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
वर्षों से जर्जर पड़े पीलीभीत माधोटांडा मार्ग का निर्माण सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे राज्यमंत्री हेमराज वर्मा गौहनिया चौराहे के निकट इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

38 किमी लंबे पीलीभीत माधोटांडा मार्ग का निर्माण करीब छह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हुआ था, लेकिन निर्माण ठीक न होने के कारण मार्ग जल्दी ही टूट गया। प्रधानमंत्री सड़क योजना की अवधि पूरी न होने के कारण इसका निर्माण भी नहीं हो पा रहा था। मार्ग खराब होने से इस क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रधानमंत्री सड़क योजना की अवधि समाप्त होने के बाद सड़क पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इसे हाटमिक्स से डबल रोड बनाने के लिए 44 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। बरखेड़ा विधायक एवं खाद्य रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की पहल पर माधोटांडा मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शासन ने करीब एक माह पूर्व मंजूर कर लिया था। बजट स्वीकृत होने पर तमाम औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को सुबह राज्यमंत्री हेमराज वर्मा गौहनिया चौराहे पर मार्ग निर्माण का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्रता से मार्ग का काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें