थाना अमरिया के गांव कैचूटांडा में एक किसान ने तेज हवा के दौरान अपने खेत की नरई में आग लगा दी, जिससे आग की चपेट में आकर चार घर, एक वीडियो वीजन और भूसे के गूंगे जल गए। अग्निपीड़ितों ने आरोपी खेत स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव कैचूटांडा निवासी इनायत अली, अकील अहमद आदि ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने मना करने के बावजूद अपने खेत की नरई में आग लगा दी। तेज हवाओं के चलते आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर अकील का वीडियो वीजन जल गया। आग की चपेट में आकर इनायत अली, रिजवान, हनीफ, तसलीम के घर जल गए।
मोहम्मद शारूख के भूसे के गूंगे भी आग की भेंट चढ़ गए। अग्निपीड़ितों ने आरोपी किसान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रेहान खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।