फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आत्महत्या की कोशिश करने वाला युवक की हालत में नहीं हुआ सुधार, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक के स्वास्थ्य में 24 घंटे बाद भी सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर बाद परिजन उसे लेकर लखनऊ रवाना हुए। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर 13 निवासी 22 वर्षीय युवक कमल हसन ने सोमवार सुबह घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाया था। उस समय घर पर सिर्फ उसकी भाभी मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य लोग शादी कार्यक्रम में लखीमपुर गए हुए थे। जानकारी होते ही भाभी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, इसके बाद युवक को फंदे से नीचे उतारा गया था। बेहोशी की हालत में उसे पूरनपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने स्थिति को देख कमल हसन को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया था।
बड़े भाई तस्लीम के अनुसार, 24 घंटे बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकोंं से बातचीत की गई। इसके बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें