फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक, अब तक नहीं पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार दुष्कर्म के बाद युवती को तेजाब पिलाने का मामला
विज्ञापन

- पीड़िता के बेसुध होने से बयान दर्ज नहीं कर सके मजिस्ट्रेट
- पुलिस ने वीडियोग्राफी कर बयान की औपचारिकता पूरी की
संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म और तेजाब पिलाने के आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर, पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। बयान दर्ज करने पहुंचे मजिस्ट्रेट को भी पीड़िता के बेसुध होने की वजह से वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने वीडियोग्राफी कर बयान की खानापूर्ति की है।

घटना नगर के एक मोहल्ले की है। युवती के घर के सामने रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने शादी की जिद की तो आरोपी ने 18 फरवरी को उसे तेजाब पिला दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में पीड़िता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बरेली और दिल्ली में उसका इलाज चला। तीन दिन पहले परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर, पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज करने पहुंचे मजिस्ट्रेट को पीड़िता के बेसुध होने की वजह से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

परिजन, गंभीर हालत में पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने पीड़िता को इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना फरवरी की है। तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कराने की स्थिति में न होने पर वीडियोग्राफी कराकर बयान की कार्रवाई पूरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें