फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में  भर्ती पुलिस कर्मी को देखने पहुंचे सीओ सिटी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंडी में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस के भी कर्मचारी तैनात है। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार (42) की ड्यूटी सुबह आठ बजे से थी। ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान करीब नौ बजे उन्हें उल्टियां आनी शुरू हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मंडी परिसर पहुंचे और उन्हें लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। जानकारी मिलने के बाद सीओ दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और उसकी हालत को जाना। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें भर्ती करा दिया गया। उनके स्थान पर अन्य पुलिस कर्मी की तैनाती कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें