फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बनकर ठगी करने वाले जीशान के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 24 Sep 2016 11:55 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को एसडीएम बताकर लाखों की ठगी करने वाले शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी जीशान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। अमरोहा से आए पीड़ित ने एसपी को नामजद तहरीर दी। इसकी सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी जीशान ने पिछले दिनों खुद के पीसीएस परीक्षा पास करने की खबरें पहले समाचार पत्रों में प्रकाशित कराईं। इसके बाद घरवालों से भी एसडीएम बनने का झूठ बोल दिया। इसी बीच घरवालों को पता लगा कि जीशान ने कुछ लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए है। तकादा करने कुछ लोगों के घर पहुंचने पर घरवालों को उसके झूठ का पता लगा। शनिवार को जीशान की ठगी का शिकार हुए अमरोहा के बहरायू कस्बा निवासी आसिफ चौधरी ने एसपी को नामजद तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि जीशान अंसारी ने लेखपाल पद पर नौकरी लगवाने के लिए उससे आठ लाख रुपये लिए थे। उसने खुद को सचिवालय में तैनात एसडीएम बताया था। एसपी मुनिराज ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को देकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 सीओ सिटी निर्मल बिष्ट ने बताया कि पीड़ित के एक रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध है। उसी के कहने पर पीड़ित ने रुपया दिया था। जीशान के घरवालों और पीड़ित के रिश्तेदार को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें