फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कॉलोनाइजर पर महंत के साथ गाली-गलौज और पूजा में बाधा डालने का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कॉलोनी के पास स्थित मंदिर के महंत ने कॉलोनाइजर पर साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज और पूजा में बाधा डालने का आरोप लगाया है। महंत के पुत्र के वीडियो बनाने पर आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने तहसील दिवस में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महंत ने कहा कि 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि लगभग 10 बजे जब वह मंदिर में पूजा कर रहे थे। आरोप है कि तभी कॉलोनी के कॉलोनाइजर अपने दो साथी के साथ शराब के नशे में मंदिर परिसर में पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। महंत के विरोध करने पर आरोपियों ने पूजा के दौरान दीपक बुझा दिया और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद महंत के पुत्र के वीडियो बनाने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह मंदिर छोड़ दें। अगले दिन 17 अगस्त की सुबह फिर से आरोपियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना के समय धमकाया। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी मंदिर क्षेत्र में कब्जा करने की नीयत से महंत और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। एसपी ने मामले में की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायती पत्र में आरोपियों के नाम का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें