फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताई गईं भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियां

Tue, 17 Nov 2015 07:42 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्वेषिका समाधान के तत्वावधान में हुए विज्ञान हलचल कार्यक्रम में नवंबर माह में जन्मे वैज्ञानिकों के व्यक्तित्व व उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर पंचानन माहेश्वरी, डॉ. सीवी रमन, सालिम अली, डॉ. वीरबल साहनी, जगदीश चंद्र बसु आदि के बारे में विस्तार से बताया।
रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि प्रोफेसर पंचानन माहेश्वरी ने परखनली में बीज  उत्पन्न कर टेस्ट ट्यूब बेबी का मार्ग प्रशस्त किया। प्रकाश प्रकीर्णन में डॉ. सीवी रमन को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। सालिम अली ने भारतीय उप महाद्वीपों का भ्रमण कर विश्व को भारतीय पक्षी संपदा के बारे में बताया। अजय शर्मा, सेवाराम, धर्मेंद्रपाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लवप्रीत सिंह, लवीश दीक्षित, प्रखर गंगवार, हर्षित सक्सेना, आकाश वर्मा, विशेष वाजपेई, अभिषेक, उदित, अर्श त्रिपाठी का प्रदर्शन सराहनीय होने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें