फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झुलसे नरेश की हालत में सुधार न होने पर इलाज को ले जाया गया बरेली

Thu, 15 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूरनपुर। गैस सिलिंडर के रेग्युलेटर के पास से गैस लीक होने पर बच्ची की मौत और दंपती समेत पांच के झुलसने के मामले में निष्ठी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजन में कोहराम मच गया। बुधवार को निष्ठी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। झुलसे नरेश की हालत में सुधार न होने पर उनको इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। गैस एजेंसी की ओर से घटना की सूचना कंपनी को भिजवाई गई।

मोहल्ला बमनपुरी में मंगलवार को नरेश जोशी के घर गैस लीक होने से उस समय आग लग गई थी। जब उनकी पुत्री माही चाय बनाने को गैस जलाई थी। हादसा में नरेश के घर लगी आग से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से नरेश, उसकी पत्नी ज्योति, बेटा बासू, बेटी माही, बेटा हेमंत झुलस गए थे। जबकि नरेश के भाग सागर जोशी की डेढ़ वर्षीय निष्ठी की जलकर मौत हो गई थी। घर में आग फैलने पर बचकर भागी नरेश की भाभी विमलेश का पैर टूट गया था। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। निष्ठी का शव मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर उसके परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर नोएडा से घर पहुंचे सागर जोशी इकलौती पुत्री की मौत पर दहाड़े मारकर खूब रोया। बुधवार को निष्ठी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सागर जोशी ने बताया कि भाई नरेश के घर आग में सब कुछ राख हो गया है। नरेश के दूसरे भाई माधव जोशी बुधवार को अपनी पत्नी को इलाज कराने जिला अस्पताल गए। माधव जोशी ने बताया कि नरेश की हालत में सुधार न होने पर इलाज को उनको बरेली ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


०००००००

पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि नरेश का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। आग में उनका राशन कार्ड भी जल गया था। राशन कार्ड की पीडीएफ परिवार वालों को दी गई। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी से घटना की रिपोर्ट इंडेन कंपनी को भिजवाई गई है। कंपनी के सेल्स अफसर और टीम शीघ्र घटना स्थल पहुंचकर जांच और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें