फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दबंगों से दुकान से निकालकर सड़क पर फेंका सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे कुछ लोगों ने दुकान खाली कराने के लिए सारा सामान निकालकर फेंक दिया, साथ ही वहां ताला भी लगा दिया। दुकानदार ने दबंगों पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह गांव में ही स्थित एक बैंक के पास एक दुकान में पिछले काफी समय से जनसेवा केंद्र चला रहा है। कुछ लोग उस पर पिछले काफी समय से दुकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार को उन लोगों ने सुबह लगभग 10 बजे दुकान का सारा सामान निकालकर बाहर फेंक दिया।
आरोप है कि उन लोगों ने एक मोबाइल फोन, पांच हजार की नकदी और एक कंप्यूटर लूट लिया। उसके बाद दुकान पर ताला जड़ दिया। इस बीच सूचना मिलने पर दुकानदार की पत्नी मौके पर आ गईं और उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि उन लोगों ने विवाहिता से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और उससे छेड़खानी की।
विज्ञापन

आरोपियोंं ने पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। तहरीर में गांव के ही दो लोगों को नामजद किया है और उनके 10-12 साथियों को अज्ञात बताया है। पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने पति-पत्नी का मेडिकल कराया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें