फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 30 Jan 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा। गांव पिपरिया झाउ में बलराम के 26 वर्षीय पुत्र नेकीराम का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटकता मिला है। परिवार वालों के अनुसार नेकीराम बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में लेटा था। सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिवारों का शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिजुआ चौकी इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो शव फंदे से लटकता दिखाई दिया।
विज्ञापन

भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि नेकीराम के विरुद्ध चार दिन पहले एक लड़की को फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस नेकीराम को थाने लाती, इससे पहले ही उसी दिन 26 जनवरी को वह स्वयं पहुंचा। एक घंटे के बाद लड़की भी थाने आई। पुलिस के मुताबिक लड़की ने नेकीराम के खिलाफ कोई भी बयान नहीं दिया। इस कारण उसे थाने से जाने दिया।
इसके बाद पुलिस ने लड़की को वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया था कि वह नेकीराम के साथ नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ जाना चाहती है। माना जा रहा है कि नेकीराम ने इसी बात से झुब्ध होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें