फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। चार दिन से लापता शहर निवासी युवक का रविवार को देवहा नदी में शव उतराता मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी थान सिंह (35) पुत्र लालता प्रसाद 21 अगस्त को अचानक घर से जाने के बाद लापता हो गया था। परिजन के बताया कि वह शहर में स्थित दुकान पर काम करता था। 21 अगस्त को देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए।
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद युवक के बड़े भाई ध्रुव पाल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को जहानाबाद क्षेत्र के प्यास गौटिया गांव के निकट ग्रामीणों ने देवहा नदी में शव उतराता देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शव की पहचान थान सिंह के रूप में हुई। जानकारी के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें