फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में सीढ़ियों पर मिला ग्रामीण का शव, चेहरे से उतरी हुई थी खाल; वन्यजीव के हमले की आशंका

Wed, 01 Apr 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर सीढ़ियों पर ग्रामीण का शव मिलने से खलबली मच गई। मृतक के चेहरे की खाल उतरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस चौकी बलरामपुर क्षेत्र के गांव सिभुंआ निवासी मंजीत सिंह उर्फ माना सिंह (51 वर्ष) बीते दस साल से गांव के दया सिंह के घर की रखवाली करते थे। जंगल से घर आधा किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। वह घर पर अकेले थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मकान की छत पर जाने वाली सीढ़ियों पर पड़ा देखा।

परिवार में मचा कोहराम 
सूचना पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कुछ ही देर बाद सीओ प्रतीक दहिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


कुछ लोग किसी वन्यजीव के हमले से मौत होने की आशंका जता रहे हैं तो कुछ लोग छत की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान होने की बात करते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें