पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहे के पास स्थित एचडीबी फाइनेंस बैंक के कार्यालय की छत पर रखे जनरेटर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगने के समय कार्यालय के अंदर कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। छत पर आग की सूचना मिलते ही अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। संवाद