फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में पड़ा मिला लापता युवक का शव

Wed, 06 Aug 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। कई दिन से लापता युवक का शव लखीमपुर खीरी जिले में नहर में पड़ा पाया गया। मृतक के परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वामी नगर काॅलोनी निवासी सुधीर मिश्रा ने बताया कि उनका छोटा भाई सुनील मिश्रा (25) श्री बालाजी दरबार समिति फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली में दो वर्ष से सेवा कर रहा था। वह अक्सर बालाजी मेहंदीपुर तथा समिति कार्यालय में आया-जाया करता था। बताया कि बीते 10 जुलाई को बालाजी दरबार सेवा समिति से दो अज्ञात लोग उनके घर आए और उसे अपने साथ ले गए। भाई 30 जुलाई को फोन पर कुछ बताना चाह रहा था, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार को सूचना मिली कि गांव जंग बहादुरगंज थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी में स्थित नहर में एक शव मिला है। मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। भाई का बैग लावारिस रूप में मकसूदपुर नहर के पास थाना बंडा में मिला था। उन्होंने आरोप कि उसके भाई का अपहरण कर हत्या करने बाद शव नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें