फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर कोठी के पास लटका मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चार दिन पूर्व लापता हुए युवक का सोमवार को खरदहा नहर कोठी के पास पेड़ से शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी रामलड़ैते का पुत्र देवेन्द्र अवस्थी (22) चार दिन पूर्व घर से यह कहकर गया था कि मैं थोड़ी देर मे वापस आ जाऊंगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसपर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि खरदहा नहर कोठी के पास पेड़ से शव लटका हुआ है। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन

घर वालों ने शव की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान रही है। एसएसआई सलमान अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें