फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मंडी समिति के निकट सोमवार शाम नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी के बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनगढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी है। शव करीब 32 वर्षीय पुरुष का है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें