फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। करेली थाना क्षेत्र में रविवार को खेत में मिले युवक के अधजले शव की दूसरे दिन सोमवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास जनपदों में फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास तेज किए हैं।
विज्ञापन

गांव मरैना में रविवार को आबादी के दूर गन्ने के खेत के निकट खाली पड़ी भूमि पर अधजला शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना के बाद सीओ प्रतीक दहिया ने थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की थी। युवक की शिनाख्त के प्रयास भी किए गए थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। समस्त थानों और आसपास जनपदों में भी सूचना दी गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें