नोवल चीनी मिल बरखेड़ा के कैश कांउटर पर लगी किसानों की भीड़।संवाद
बरखेड़ा। आयकर टीम के जाते ही नोवल चीनी मिल ने किसानों को नकद भुगतान शुरू कर दिया। जांच की वजह से तीन दिन तक बंद रहने वाला मिल का कैश काउंटर सोमवार को खुल गया। नकद भुगतान के लिए किसानों की भीड़ जुटी।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे आयकर टीम नोवल चीनी मिल बरखेड़ा पहुंची थी। टीम के आते ही मिल का गेट और कैश काउंटर बंद हो गया। नकद भुगतान की आस में किसान पूरे दिन मिल के पास ही बने रहे। शुक्रवार को भी किसानों की भीड़ मिल गेट पर जमा रही।
नकद भुगतान की आस में लंबी लाइन भी लगी, लेकिन मिल का कैश काउंटर नहीं खुला। शनिवार रात करीब 11 बजे आयकर टीम के जाने के बाद रविवार को इक्का-दुक्का किसान ही मिल पहुंचे। जैसे ही पता चला कि टीम जा चुकी है, सोमवार को किसानों की मिल के बाहर भीड़ जमा हो गई। मिल का कैश काउंटर भी खुल गया। नकद भुगतान मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
आज नकद भुगतान मिला है। बताया जा रहा है कि राशि खाते में भी भेजी गई है। 30 नवंबर तक बेचे गए गन्ने का कुछ भुगतान खाते में आया है।
- हरिओम
नकद भुगतान तो हो रहा है, लेकिन कई दिक्कतें भी हैं। दो पर्चियों में एक का ही भुगतान मिला है। यहां भी दलाल हावी हैं। मनमाने तरीके से भुगतान करा ले रहे हैं।
- सत्यवीर
नोवल चीनी मिल बरखेड़ा के कैश कांउटर पर लगी किसानों की भीड़।संवाद
नोवल चीनी मिल बरखेड़ा के कैश कांउटर पर लगी किसानों की भीड़।संवाद