फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगाते ही कोबिन पोर्टल पर काला रंग होगा पीला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरणों में लगेगा वैक्सीन का टीका, पहली डोज के बाद 26वें दिन लगेगी बूस्टर की डोज
विज्ञापन

पीलीभीत। कोरोना वायरस के टीके के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टीके की कोई डोज छूटे नहीं इसके लिए तकनीकी निगरानी की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए। इसलिए टीका लगने के बाद कोबिन पोर्टल पर संबंधित व्यक्ति के नाम के आगे का रंग काले से पीला हो जाएगा।
कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी बिल्कुल युद्ध स्तर पर जारी है। जनपद में भी वैक्सीनेशन स्टोर से लेकर अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शासन ने टीकाकरण में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, उसके लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। पहले चरण के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को डाटा कोबिन पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिसमें टीका लगने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर शामिल है।
विज्ञापन

जब बूथ पर टीकाकरण शुरू होगा तो सत्यापन करने वाला कर्मचारी पोर्टल पर डाटा फीडिंग करते वक्त टीका लगने वाले व्यक्ति के नाम के आगे बने दो काले बटन में एक पर क्लिक कर देगा। इससे बटन का रंग पीला पड़ जाएगा, इसका मतलब होगा कि इस व्यक्ति को एक डोज लग गई है। इसका मैसेज व्यक्ति के पंजीकृत नंबर पर पहुंच जाएगा, जिसमें दूसरी डोज की तिथि, समय और बूथ की जानकारी दी गई होगी। दूसरी डोज लगने के बाद कर्मचारी दूसरे बटन पर क्लिक कर देगा, इससे उसके पूर्ण टीकाकरण का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
कोरोना वायरस की एक डोज में लगेगी पांच एमएल वैक्सीन
कोरोना वायरस की वैक्सीन दो चरणों में लगेगी। पहली डोज पांच एमएल की होगी। दूसरी डोज बूस्टर की होगी, जो पहले टीका लगने के 26 दिन बाद लगेगी।
संक्रमित के ठीक होने पर लगेगा वैक्सीन का टीका
पहले चरण में अब 7946 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी। यदि इनमें से कोई संक्रमित हो गया है तो उसे ठीक होने के बाद टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही लगेंगी।
- डॉ. सीएम चतुर्वेदी, नोडल
प्रश्नोत्तर के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों का ज्ञान परखेगा शासन
कोरोना वैक्सीन को लेकर शासन किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं करेगा। परिवार कल्याण के महानिदेशक राकेश दुबे ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है। इस प्रशिक्षण में किसने क्या सीखा, इसकी जानकारी करने के लिए कोरोना संक्रमण और वैक्सीन संबंधित प्रश्न भेजे गए हैं। टीकाकरण से पहले इन प्रश्नों के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों का ज्ञान परखा जाएगा। इसमें सीएमओ समेत टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहेंगे। इस पेपर में दस प्रश्न होंगे, जिसके उत्तर सभी को एक प्लेन पेपर पर देकर शासन को भेजने होंगे। शासन 80 फीसदी अंक लाने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र देगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, जिनका बूथ पर पूर्णतया पालन किया जाएगा। टीकाकरण को लेकर टीमों के अलावा सारी अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें