फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा घोटाला: निजी फर्म बनाकर काम कराने वाले रोजगार सेवक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव से मिली तहरीर पर माधोटांडा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अभी दो तकनीकी सहायकों पर भी होनी है कार्रवाई
पीलीभीत/माधोटांडा। निजी फर्म बनाकर मनरेगा में घोटाला करने वाले रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों की सेवाएं समाप्त करने के बाद कानूनी कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई। रोजगार सेवक पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। सचिव की ओर से मिली तहरीर पर कार्रवाई के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है। अभी तकनीकी सहायकों पर भी कार्रवाई होनी है।
मनरेगा में लंबे समय से घोटालो की भरमार है। शासन पर हुई शिकायत के बाद जांच कराई गई तो अमरिया के एपीओ अजय कुमार और तीन रोजगार सेवक 27 अगस्त को बर्खास्त कर जेल भेजे गए थे। इन पर निजी फर्म और फर्जी मस्टररोल बनाकर करोड़ों का घोटाला करने का आरोप था। इसके बाद डीएम पुलकित खरे ने अन्य कामों की जांच कराई थी। इसमें माधोटांडा के डगा गांव के रोजगार सेवक इस्लामुद्दीन खा की निजी फर्म मैसर्स हमदान इंटरप्राइजेज पकड़ में आई थी। डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक ने जांच कर रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो तकनीकी सहायकों की भी फर्म पकड़ी गई थी। सख्ती करते हुए डीएम ने फर्मों को काली सूची में डाल दिया था। दो तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं थीं। मुकदमे की तैयारी थी। शनिवार देर शाम सचिव पुष्कर सिंह राणा ने माधोटांडा थाने में तहरीर दी। इसके बाद रोजगार सेवक पर कार्रवाई की गई। अभी तकनीकी सहायकों पर रिपोर्ट बाकी है। इंस्पेक्टर राम सेवक ने बताया कि सचिव से मिली तहरीर पर डगा के रोजगार सेवक इस्लामुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें