दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को शंख एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर प्रधानमंत्री नरें
न्यूरिया। उत्तर प्रदेश के सनातनी विस्थापित बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में पीलीभीत के लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के आवास पर पहुंचकर भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को शंख एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 जून को पीलीभीत के गांव पतरासा कुंवरपुर में आयोजित जनसभा के दौरान वर्षों से विस्थापित बंगाली परिवारों को भूमि अधिकार पत्र (मालिकाना हक) प्रदान किए थे। समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। अजीत डे ने कहा कि भूमि अधिकार मिलने से विस्थापित बंगाली परिवारों को स्थायी पहचान और कानूनी अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे हजारों परिवारों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। इस अवसर पर जयकिशन मंडल, मिथुन डे, मनजीत सरदार, मनोज गुलदार, समीर मंडल, पंकज सरदार मौजूद रहे। संवाद