पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र के माला जंगल में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा बाले रुपपुर कमालू निवासी 51 वर्षीय हरिओम पूरनपुर की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान माला जंगल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे टैंकर से स्कूटी टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि हरिओम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने लाकर कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश करने के पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद