फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चैत्र नवरात्र में बताशे के कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
बाजार में बताशे बनाते कारीगर। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के दो दिन पहले से ही शहर में बताशा कारीगरों के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। सभी कारीगर अपनी भट्टी में नियमित एक से दो क्विंटल बताशे बनाकर फुटकर, किराना व्यापारियों को बेच रहे हैं। वहीं पूजा-पाठ व प्रसाद में विशेष उपयोग होने के चलते बाजारों में बताशों की मांग बढ़ गई है। एक से दो क्विंटल तक रोजाना बिक्री होने से कारीगर काफी खुश हैं।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार स्थित नीबू वाली गली में दशकों से कुछ कारीगर बताशे बनाकर शहर भर की किराना व अन्य दुकानों पर पूर्ति करने का कार्य करते हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा चैत्र नवरात्र के दो दिन पहले से ही इन बताशे कारीगरों पर मीठी बताशे की खपत व डिमांड बढ़ गई है। लगभग 5-6 कारीगरों की दुकान पर नियमित 1-2 क्विंटल बताशे बनाकर बेचे जा रहे हैं।
इनको बनाने के लिए यह जमीन पर भट्टी को लगाकर ऊपर से लोहे की चादर पर बताशे की चाश्नी उतारते हैं। एक बताशा व्यापारी ने बताया कि अष्टमी व नवमी पर खपत क्विंटलों में रहती है। इसके चलते काम बढ़ा है। वर्तमान में बताशे फुटकर में 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें