फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यमंत्री के प्रतिनिधि की ओर से लगाए आरोपों को बताया निराधार

Wed, 19 Mar 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौपते सभासद।स्रोत:सभासद
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका पीलीभीत के करीब 20 सभासदों ने बुधवार को डीएम संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। शिकायतीपत्र देकर पूर्व में गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि पालिका की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने बीते सप्ताह डीएम को शिकायतीपत्र देकर नगर पालिका के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। नेहरू पार्क में कराए जा रहे कार्य, स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों के घोटाले और अन्य आरोप लगाए थे। डीएम ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है।
बुधवार को राजेंद्र कुमार, एहतिशाम वली खां, श्यामलता, विपिन कुमार, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह, शिवम श्रीवास्तव, रत्ना शुक्ला आदि करीब 20 सभासदों ने डीएम से मुलाकात की। पत्र देकर नगर पालिका परिषद की छवि धूमिल करने व दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। कहा कि नगर पालिका के नए बोर्ड के गठन के बाद शहर में कई बदलाव के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले की अपेक्षा कई विकास कार्य हुए। सफाई, जल व प्रकाश व्यवस्था में काफी सुधार आया। सभासदों ने राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब भी अपने पत्र में दिया। कहा कि नगर पालिका की छवि धूमिल करने के प्रयास और निराधार शिकायतों का संज्ञान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें