फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधार केंद्र एक सप्ताह से बंद, चक्कर लगा रहे आवेदक

Wed, 19 Mar 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लाॅक कार्यालय परिसर में खोला गया आधार सेवा केंद्र एक सप्ताह से बंद है। जिम्मेदारों ने केंद्र के गेट पर मशीन खराब होने की सूचना चस्पा करने के बाद अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

केंद्र बंद होने से आधार कार्ड में संशोधन व पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सेंटर कब खुलेगा इसको लेकर असमंजस बना है। कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा।
आधार कार्ड संशोधन व पंजीकरण के लिए डेढ़ महीने पहले तक नगर की दो बैंक शाखाओं और उप डाकघर के बाहर रात तीन बजे से आवेदकों की भीड़ लगती थी। कई महीनों से लोग आधार कार्ड संशोधन कराने, पंजीकरण कराने को परेशान थे। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की कोशिश पर तहसील कार्यालय परिसर, बीडीओ कार्यालय और ब्लाॅक कार्यालय में आधार संशोधन शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

शिविरों में भी खूब भीड़ रही। कुछ दिन के लिए जोगराजपुर में भी शिविर लगवाकर लोगों के आधार कार्ड संशोधन कराए गए। बाद में ब्लाॅक कार्यालय परिसर को छोड़कर अन्य शिविरों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

अब ब्लाॅक कार्यालय का आधार सेवा केंद्र भी सप्ताह भर से बंद है। बताया जा रहा है कि यहां मशीन खराब हो गई है। मशीन सही होकर आएगी तभी काम शुरू होगा।
वहीं, खंड विकास अधिकारी शिरीष कुमार ने बताया कि संचालक के बीमार होने से सेंटर बंद है। उसके स्वस्थ होने पर सेंटर को खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें