फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे आरोपी ने पूर्व सभासद के घर बरसाए पत्थर

Sun, 25 Jun 2017 06:54 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में चोरी करने की नियत से घुसे युवक को पकड़ने के बाद कानूनी कार्रवाई कराना पूर्व सभासद को महंगा पड़ गया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने दुकान पर पहुंचकर पहले पीड़ित के बेटे से हाथापाई की। इसके बाद देर रात मकान के बाहर पहुंचकर पत्थर बरसाए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस ने पीली पर्ची देकर पल्ला झाड़ लिया। आरोपी  पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।       
विज्ञापन

मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी पूर्व सभासद जगदीश महाराज ने बताया कि उनके मकान में शिक्षक डीपी गंगवार किराए पर रहते थे। 15 दिन पहले मोहल्ले का एक युवक देर रात छत पर चढ़कर उनके मकान में चोरी करने की नियत से घुस आया। जिसको किराएदार की मदद से पीड़ित ने पकड़ लिया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी को लेकर वह पीड़ित से रंजिश मानने लगा। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोप है कि बीस जून को पहले आरोपी पीडित की दुकान पर आकर बेटे शानू से भिड़ गया। इसके बाद उसी रात अपने अज्ञात साथियों के साथ मकान के बाहर आकर पथराव शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। जिस पर पवन मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरे दिन सुबह इसकी तहरीर पुलिस को दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने पीली पर्ची देकर टरका दिया। आज तक कोई कार्रवाई आरोपी के खिलाफ नहंीं हो सकी है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि प्रकरण की सूचना मिलने पर जांच कराई गई थी। इसमें पीड़ित ने गोली चलने की बात कही थी, लेकिन मौके पर गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी। इस पर जांच कराई जा रही है। पीड़ित मेरे पास आकर मिले, न्यायिक कार्रवाई कराई जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें