फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धर्मगुरु के फोटो से छेड़छाड़ कर किया अपलोड, आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धर्मगुरु की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआई मानवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह मंगलवार को टीम के साथ गश्त पर थे। असम चौराहे पर पहुंचने पर मुखबिर ने इस तरह की पोस्ट वायरल होने की जानकारी दी। पड़ताल करने पर सामने आया कि पकड़िया निवासी वसीम रजा की आईडी से छेड़छाड़ कर धर्मगुरु की फोटो अपलोड की गई है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद

धर्म विशेष के खिलाफ किया दुष्प्रचार, गिरफ्तार

जहानाबाद (पीलीभीत)। सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार करने के मामले में थाना पुलिस ने सख्ती करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसआई गौतम सिंह की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि क्षेत्र के गांव सहगवा नगरिया निवासी आरिश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से धर्म विशेष के खिलाफ दुष्प्रचार किया। उसके खिलाफ पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसका कई लोगों ने विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें