जहानाबाद। धोखाधड़ी कर बैंक ले जाकर खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी महिला रामलली ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लंबे समय से पैरालाइसिज बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण चलने फिरने को मजबूर है। आरोप है कि 30 अप्रैल को गांव की महिला प्रशंसा रस्तोगी दवा दिलवाने के बहाने उन्हें ले गईं। उक्त महिला का पति नितिन रस्तोगी भी साथ था। दवा न दिलवाकर दोनों उन्हें गीता मंदिर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक ले गए और धोखे से उनके खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसकी बैंक में किसी कर्मी द्वारा कोई जांच पड़ताल भी नहीं की गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद