फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मारपीट कर आरोपी भागे, पीछा करने पर किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। विवाद के बाद भाग रहे आरोपियों का पीछा किया गया तो उन्होंने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घुंचचाई थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर काराबोझ निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि नौ जून की रात करीब नौ बजे वह अपने आंगन में चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र के गांव दंदौल निवासी कुलविंदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। इस पर उसने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर उसके परिवार के लोग आ गए। तभी दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। पीड़ित व उसके परिवार ने भाग रहे आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने तमंचे से हवाई फायर कर दी। फायर होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान भाग रहे आरोपियों की बाइक रास्ते में गिर गई। जिसको मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घटना को लेकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना घुंघचाई पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें